देश की खबरें | डॉक्टरों ने महिला के पेट से 24 किलो का ट्यूमर निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 24 किलो का ट्यूमर निकाला। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, पांच अगस्त मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 24 किलो का ट्यूमर निकाला। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ईस्ट गारो हिल्स जिले के जामगे गांव की 37 वर्षीय महिला को पेट में तेज दर्द के बाद 29 जुलाई को तूरा प्रसुति एवं बाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | Heavy Rain In Mumbai: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे में मुंबई में हो सकती है तेज बारिश, इन राज्यों को भी किया सतर्क.

अस्पताल की अधीक्षक डॉ इसिल्डा संगमा ने बताया की तीन अगस्त को दो प्रसुति रोग विशेषज्ञों समेत चिकित्सकों के एक दल ने ऑपरेशन को अंजाम दिया जो करीब तीन घंटे तक चला।

उन्होंने कहा कि मरीज की हालत ठीक है और चिकित्सक उस पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्यूमर को बायोप्सी के लिये भेजा गया है जिससे पता चल सके कि इसमें कैंसर तो नहीं।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में भारत: जानें अगर COVID-19 का टेस्ट पॉजिटिव आ जाता है तो सबसे पहले क्या करें?.

मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले चिकित्सकों को बुधवार को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “तूरा जिला प्रसुति एवं बाल अस्पताल (डीएमसीएच) के डॉक्टरों ने ईस्ट गारो हिल्स की रहने वाली एक महिला के पेट से सफलतापूर्वक 24 किलो का ट्यूमर निकाला है। मैं डॉ. विंस मोमिन और दल को इस सफल ऑपरेशन के लिये बधाई देता हूं और मरीज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

जिले के अधिकारियों के मुताबिक एक चिकित्सक ने मरीज को खून भी दिया और समुदाय के सदस्य ऑपरेशन के लिये आर्थिक सहायता करने के लिये आगे आए। वेस्ट गारो हिल्स जिले के उपायुक्त राम सिंह ने भी इसकी सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\