चिकित्सक से दुष्कर्म-हत्या का मामला: भाजपा की त्रिपुरा इकाई ने की CM ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई ने रविवार को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की.
अगरतला, 18 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई ने रविवार को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की. स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव नौ अगस्त को आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ‘सेमिनार’ कक्ष में मिला था.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राज्य कोर समिति की सदस्य प्रतिमा भौमिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘... हम चाहते हैं कि ममता दी कोलकाता में हुई चौंकाने वाली घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें.’’ यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: रायपुर पुलिस की पहल से सात लोगों को नशे की लत से छुटकारा मिला
उन्होंने कहा, ‘‘आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तोड़फोड़ के कारण कई सबूत नष्ट हो गए....’’ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर कटाक्ष करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा विरोधी पार्टी के नेता कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुई भयावह घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

