एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: रायपुर पुलिस की पहल से सात लोगों को नशे की लत से छुटकारा मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रायपुर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान ‘निजात’ के परिणाम दिखने लगे हैं तथा सात लोगों ने मादक पदार्थों का सेवन छोड़ दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: रायपुर पुलिस की पहल से सात लोगों को नशे की लत से छुटकारा मिला

रायपुर, 18 अगस्त रायपुर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान ‘निजात’ के परिणाम दिखने लगे हैं तथा सात लोगों ने मादक पदार्थों का सेवन छोड़ दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष सिंह ने बताया कि शनिवार को मनोवैज्ञानिक डॉ. आलोक शर्मा ने उरला थाने में नशे के आदी कुछ लोगों के लिए काउंसलिंग सत्र की मेजबानी की।

उन्होंने कहा, “हम परिणाम देख रहे हैं। सरोरा गांव के 37 वर्षीय निवासी ने ‘निजात’ अभियान के कारण नशा की लत छोड़ दी है और अब एक प्रमुख वाहन निर्माण कंपनी में मैकेनिक के रूप में काम कर रहा है।”

सिंह के मुताबिक, इसी तरह नशे में धुत होकर चाकू लेकर यहां-वहां घूमने वाले नाबालिग ने भी अब नशा करना छोड़ दिया है।

अधिकारी ने बताया कि एक घोषित अपराधी भी मादक पदार्थों के सेवन से मुक्त हो गया है और बस स्टैंड पर काम कर रहा है।

सिंह ने बताया कि सभी सात व्यक्तियों ने दावा किया है कि अब उनका जीवन अधिक संतुष्ट है तथा उनके घरों में शांति और सद्भाव है।

संयोग से, सिंह ने अपनी पिछली तैनातियों के दौरान कोरिया, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर जैसे जिलों में भी अभियान चलाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).