धर्म और जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद होना चाहिए: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवर्धन पूजा के मौके पर शुक्रवार को सरकार पर इशारो-इशारों में निशाना साधा और कहा कि धर्म एवं जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद होना चाहिए.
नयी दिल्ली, 5 नवंबर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवर्धन पूजा के मौके पर शुक्रवार को सरकार पर इशारो-इशारों में निशाना साधा और कहा कि धर्म एवं जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद होना चाहिए. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी.
आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी.’’ कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा, ‘‘ धर्म, मज़हब, जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो!’’ यह भी पढ़ें : मंदिर में जूते पहनकर प्रवेश करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘गिरिराज से ध्यान लगावे, मन वांछित फल तू पावे...पूजा गोवरधन की करिलै. सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट पर्व) की हार्दिक शुभकामनाएं.’’
Tags
संबंधित खबरें
Navjot Kaur Sidhu Expelled: कांग्रेस से नवजोत कौर सिद्धू निष्कासित, राहुल गांधी पर 'पप्पू' वाली टिप्पणी के बाद पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई
PM Modi Rajya Sabha Speech: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'ये लोग प्रधानमंत्री पद को अपने परिवार की जागीर मानते हैं'
VIDEO: राज्यसभा में अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- 2014 से पहले भारत को 'कमजोर पांच' अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था
MP Shashi Tharoor: संसद के परिसर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ हादसा, सीढ़ियों से उतरते समय फिसले; VIDEO
\