विदेश की खबरें | फ्लोरिडा में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच ‘डिज्नी वर्ल्ड’ फिर से खोला गया

डिज्नी वर्ल्ड घूमने जाने वालों को कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए नये नियमों का पालन करना होगा।

डिज्नी वर्ल्ड के मैजिक किंगडम और एनिमल किंगडम भी शनिवार से खुल रहे हैं जबकि एप्कॉट और हॉलीवुड स्टूडियो उसके चार दिन बाद खुलेंगे।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए डिज्नी के सभी ऑरलैंडो पार्को को मार्च के मध्य में बंद कर दिया गया था। यूनिवर्सल ऑरलैंडो और सीवर्ल्ड ऑरलैंडो भी इसी के आसपास बंद कर दिये गये थे लेकिन वायरस से बचने के लिए बनाये गये नियमों के बाद कुछ सप्ताह पहले इन्हें खोल दिया गया था।

डिज्नी वर्ल्ड घूमने आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का पालन करना होगा। कर्मचारी प्रवेश से पहले आगंतुकों के तापमान की जांच करेंगे।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)