देश की खबरें | दिशा मामला- शव किस रूप में मिला, इस बारे में झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं: पुलिस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई,नौ अगस्त मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का शव आठ जून को किस अवस्था में बरामद हुआ, इस बारे में झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने कहा कि मलाड के उत्तरी उपनगर स्थित एक ऊंची इमारत से दिशा के कथित तौर पर छलांग लगाने के बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब दिशा के परिवार के सदस्य वहां मौजूद थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में 12 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी) दिलीप सावंत ने कहा, ‘‘लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं। हमने मौके की और शव की तस्वीरें ली थी। यह निर्वस्त्र नहीं था। ’’

अधिकारियों ने कहा कि दिशा के परिवार के सदस्य घटनाक्रम से अवगत हैं क्योंकि वे उस वक्त मौजूद थे, जब पुलिस उसकी मौत के ठीक बाद मौके पर पहुंची थी।

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसएफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

सावंत ने यह भी कहा कि दिशा की मौत की जांच के तहत अब तक 20 लोगों के बयान दर्ज किये गये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अंकिता का बयान भी दर्ज किया गया है। वे दोनों दोस्त थीं। अंकिता फोन पर दिशा से बात करने वाली अंतिम व्यक्ति थी।

पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)