देश की खबरें | कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर हमले के विरोध में धरना पर बैठे दिग्विजय सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पार्टी विधायक शशांक भार्गव के कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ किए जाने के विरोध में शुक्रवार को यहां धरना पर बैठे।
विदिशा, (मप्र) 26 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पार्टी विधायक शशांक भार्गव के कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ किए जाने के विरोध में शुक्रवार को यहां धरना पर बैठे।
सिंह के साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जीतू पटवारी और भार्गव सहित कांग्रेस के कई अन्य नेता भी धरना में शामिल हुए। कांग्रेस ने विधायक भार्गव के कार्यालय पर हमला करने वाले लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
यह भी पढ़े | Earthquake Meghalaya: मेघालय के तूरा इलाके में महसूस किए गए भूकंप के झटके,तीव्रता 3.3 मापी गई.
सिंह और अन्य नेता बारिश की वजह से देर से घरना स्थल पर पहुंचे।
सिंह ने कहा, ‘‘विधायक भार्गव पर हुए हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ और मांग करता हूँ कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।’’
यह भी पढ़े | मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.3 मापी गई: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के जिम्मेदार लोगों के नाम जानने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एक महिला केन्द्रीय मंत्री के बारे में कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में विदिशा के कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ बृहस्पतिवार रात यहां प्राथमिकी दर्ज की गई।
उनके बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां बृहस्पतिवार रात भार्गव की फैक्टरी सह कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने वहां पथराव किया।
भार्गव ने शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया उन पर बीती रात जानलेवा हमला किया गया।
विदिशा के पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने बताया, ''इस पथराव के मामले में भार्गव ने आवेदन दिया है। उसके कार्यालय के शीशे एवं कांच फूटे हैं। उसकी शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच हो रही है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)