एजेंसी न्यूज

Threat to Bomb Hotels in Kerala: केरल की राजधानी के विभिन्न होटलों को बम धमाके में उड़ाने की धमकी मिली

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के होटलों को बम धमाके में उड़ाने की धमकी ई-मेल के ज़रिए मिलने के बाद पुलिस ने बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों को तैनात किया और जांच शुरू की .

Threat to Bomb Hotels in Kerala: केरल की राजधानी के विभिन्न होटलों को बम धमाके में उड़ाने की धमकी मिली

तिरुवनंतपुरम, 26 अप्रैल : केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के होटलों को बम धमाके में उड़ाने की धमकी ई-मेल के ज़रिए मिलने के बाद पुलिस ने बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों को तैनात किया और जांच शुरू की .छावनी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जिन होटलों को बम धमाके में उड़ाने की धमकी मिली थी, उन सभी की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘(इस दौरान) अब तक कुछ नहीं मिला है और जांच जारी है.’’

अधिकारी ने कहा कि पुलिस धमकी भरे ई-मेल के स्रोत की भी जांच कर रही है, जिसमें दावा किया गया है कि तिरुवनंतपुरम शहर के मध्य में स्थित हिल्टन होटल समेत प्रदेश की राजधानी के विभिन्न होटलों को परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से विस्फोट कर उड़ा दिया जायेगा. यह भी पढ़े : अहमदाबाद, सूरत में एक हजार से अधिक अवैध बांग्लादेशी आप्रवासी हिरासत में लिए गए

पिछले कुछ महीनों में, पूरे राज्य में जिला कलेक्ट्रेट और राजस्व संभागीय अधिकारियों के कार्यालयों को और हाल ही में केरल उच्च न्यायालय को भी बम धमाके में उड़ाने संबंधी धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुये थे. पुलिस ने व्यापक निरीक्षण करने के बाद इन सभी धमकियों को अफवाह करार दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).