एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डीजल के दाम करीब छह महीने में पहली बार घटे, पेट्रोल के दाम नहीं बदले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डीजल की कीमतें करीब छह महीने में पहली बार बृहस्पतिवार को कम हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने इसमें 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है।

जरुरी जानकारी | डीजल के दाम करीब छह महीने में पहली बार घटे, पेट्रोल के दाम नहीं बदले

नयी दिल्ली, तीन सितंबर डीजल की कीमतें करीब छह महीने में पहली बार बृहस्पतिवार को कम हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने इसमें 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है।

कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में अब डीजल की कीमत 73.40 रुपये प्रति लीटर हो गयी। पहले यह 73.56 रुपये प्रति लीटर थी।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

वहीं पेट्रोल का दाम 82.08 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

डीजल की कीमतों में मध्य मार्च के बाद से यह पहली कटौती है। उस समय लॉकडाउन के चलते इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 82 दिन के लिए इसकी कीमतों में बदलाव को रोक दिया था। इस दौरान उत्पाद शुल्क की बढ़ोतरी को इसमें समायोजित किया गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

बाद में सात जून को जब तेल कंपनियों ने दोबारा कीमतों में बदलाव शुरू किया तो 25 जुलाई तक डीजल के दाम में 12.55 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। हालांकि 25 जुलाई से डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, सिवाय दिल्ली को छोड़कर जहां राज्य सरकार ने डीजली पर मूल्यवर्द्धित कर में 8.38 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी।

सात जून से 29 जून के बीच पेट्रोल की कीमतों में 9.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई। उसके बाद इसमें विराम लग गया और फिर 16 अगस्त को इसकी कीमत में फिर बदलाव हुआ। तब से पेट्रोल के दाम में 1.51 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इस प्रकार सात जून से अब तक पेट्रोल 10.68 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

मुंबई में पेट्रोल 88.73 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 80.11 रुपये प्रति लीटर से घटकर 79.94 रुपये प्रति लीटर रह गया।

इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 83.57 रुपये और डीजल 76.90 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में यह क्रमश: 85.04 रुपये और 78.71 रुपये प्रति लीटर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).