एजेंसी न्यूज

Petrol and Diesel Price Today: डीजल की कीमत में 15 का हुआ इजाफा, पेट्रोल के दाम स्थिर

राष्ट्रीय राजधानी में डीजल के दाम 82 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गए हैं. रविवार को लगातार दूसरे दिन डीजल कीमतों में बढ़ोतरी हुई. पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, डीजल के दाम 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. इससे दिल्ली में डीजल 81.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

Petrol and Diesel Price Today: डीजल की कीमत में 15 का हुआ इजाफा, पेट्रोल के दाम स्थिर
पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 26 जुलाई: राष्ट्रीय राजधानी में डीजल के दाम 82 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गए हैं. रविवार को लगातार दूसरे दिन डीजल कीमतों में बढ़ोतरी हुई. पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, डीजल (Diesel) के दाम 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. इससे दिल्ली में डीजल 81.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. स्थानीय बिक्रीकर या मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन कीमतों में अंतर होता है. डीजल कीमतों में रविवार को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई. शनिवार को भी इस वाहन ईंधन की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.

रविवार को पेट्रोल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई. दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) अब डीजल से सस्ता यानी 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पेट्रोल कीमतों में आखिरी बार 29 जून को बदलाव हुआ था. पेट्रोलियम कंपनियों ने सात जून से ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला एक बार फिर शुरू किया था. तब से 29 जून तक पेट्रोल के दाम 21 बार बढ़ाए गए हैं. इस दौरान पेट्रोल कीमतों में 9.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price: डीजल की कीमत में 16 पैसे की हुई बढ़ोतरी, पेट्रोल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

वहीं दूसरी ओर डीजल कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जुलाई में भी जारी है. सात जून से डीजल कीमतों में 12.55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. मुंबई में पेट्रोल का दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर है. 29 जून से पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है. वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. सात जून से पहले 82 दिन तक पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन नहीं किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).