देश की खबरें | धोनी 2021 में भी सीएसके के कप्तान रहते हैं तो कोई हैरानी नहीं होगी : गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपसी विश्वास का इतना अच्छा रिश्ता है कि वह इस साल खराब प्रदर्शन के बावजूद 2021 में टीम के कप्तान बने रह सकते हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपसी विश्वास का इतना अच्छा रिश्ता है कि वह इस साल खराब प्रदर्शन के बावजूद 2021 में टीम के कप्तान बने रह सकते हैं ।

तीन बार की चैम्पियन चेन्नई टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेआफ में जगह बनाने में नाकाम रही और 12 में से आठ मैच हारकर आखिरी स्थान पर है ।

यह भी पढ़े | Munger Firing Incident: बिहार के मुंगेर में फिर भड़की हिंसा, एसपी ऑफिस में तोड़फोड़, EC ने DM-SP को हटाया.

गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ मैं हमेशा कहता हूं कि सीएसके को बनाने में मालिकों और कप्तान के बीच संबंधों का बड़ा हाथ है ।उन्होंने एम एस को पूरी आजादी दी और उसे मालिकों से पूरा सम्मान मिला ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यदि वे उसे बरकरार रखते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी । वह तब तक खेल सकता है, जब तक वह चाहे । हो सकता है कि अगले साल बदली हुई चेन्नई टीम के साथ वह कप्तान के रूप में नजर आये । ’’

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल : पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ बंद के दौरान भाजपा समर्थक पुलिस से भिड़े.

गंभीर ने कहा ,‘‘ मालिकों से इस तरह के सम्मान के वह हकदार हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने जो टीम के लिये किया और टीम मालिकों ने उसे जो सम्मान दिया, वह शानदार रिश्ता है ।हर टीम को अपने कप्तान के साथ ऐसे ही पेश आना चाहिये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एम एस ने उन्हें तीन आईपीएल खिताब, दो चैम्पियंस लीग खिताब दिये और मुंबई इंडियंस के बाद सबसे कामयाब टीम बनाया । सीएसके अगर एम एस को ही कप्तान रखती है तो यह उनका रिश्ता और आपसी विश्वास है । यही वजह है कि एम एस टीम के प्रति वफादार रहा । उसने अपना सब कुछ दिल , दिमाग, पसीना, रातों की नींद टीम को दी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका