जरुरी जानकारी | धानुका एग्रीटेक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में चार गुना बढ़कर 52 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 22 जुलाई कृषि रसायन बनाने वाली कंपनी धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि कंपनी को हुई अच्छी आय के कारण वित्तवर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग चार गुना बढ़कर 51.79 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों की मंजूरी और अन्य अनुमोदन प्राप्त करने के बाद 1,000 रुपये प्रति शेयर की अधिकतम दर पर 100 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

धानुका एग्रीटेक ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि कंपनी ने साल भर पहले की अप्रैल-जून तिमाही में 14.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय बढ़कर 381.21 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 222.74 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

कंपनी का खर्च भी पिछले साल की पहली तिमाही के 202.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 311.99 करोड़ रुपये हो गया।

शेयर पुनर्खरीद के बारे में, कंपनी ने कहा कि वह लगभग 1,000 रुपये प्रति इकाई की अधिकतम दर पर 10 लाख शेयर खरीदने का प्रस्ताव करती है, और यह पेशकश की अधिकतम सीमा 100 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद के लिए है।

धानुका एग्रीटेक ने कहा कि कंपनी ने अप्रैल की शुरुआत से कोविड ​​-19 महामारी पर सरकारी निर्देशों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से परिचालन फिर से शुरू किया। हालांकि, उसकी सहायक कंपनी धानुका एग्री-सॉल्यूशंस ने अभी तक परिचालन शुरू नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)