नयी दिल्ली, 22 जून धनलक्ष्मी बैंक ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 की मार्च तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 90.5 प्रतिशत घटकर 2.60 करोड़ रुपये रह गया।
बैंक ने बताया कि खराब ऋणों और आकस्मिक व्यय के लिए अधिक प्रावधानों के कारण उसके लाभ में कमी आई।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है तगड़ी सैलरी, फटाफट करें अप्लाई.
बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 27.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।
बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी आय इससे एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 268.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 280.98 करोड़ रुपये हो गयी।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान धनलक्ष्मी बैंक का शुद्ध लाभ 11.67 करोड़ रुपये से बढ़कर 65.78 करोड़ रुपये हो गया।
इस दौरान उसकी आय 1,024.22 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,100.44 करोड़ रुपये हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY