विदेश की खबरें | डीएचए और भारत चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के मिल कर काम कर रहे हैं

दुबई, छह सितंबर कोविड-19 महामारी के बीच चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए दुबई स्वास्थ्य प्राधिकार (डीएचए) और भारत मिल कर काम कर रहे हैं। इसका मकसद ज्ञान के आदान-प्रदान को निरंतर बढ़ावा देना और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल मुहैया कराना है।

एक बयान के अनुसार डीएचए के महानिदेशक हुमैद अल-कतामी और भारतीय महावाणिज्य दूत डॉ अमन पुरी के बीच हाल ही में एक बैठक हुई।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पति ने की पत्रकार पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार.

बयान में कहा गया है कि डीएचए और भारत कोविड-19 के बीच चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं।

बयान में कहा गया कि अल-कतामी ने संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को रेखांकित किया।

यह भी पढ़े | New Diamond Fire Updates: तेल टैंकर ‘न्यू डायमंड’ में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, देखें तस्वीरें.

दोनों ने चिकित्सा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।

पुरी ने कहा कि कोविड-19 ने देशों और स्वास्थ्य प्रणालियों के बीच सहयोग के महत्व को सुदृढ़ किया है।

उन्होंने डीएचए और भारतीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों और ज्ञान के आदान-प्रदान पर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)