जरुरी जानकारी | डीजीटीआर ने चीन से आयातित वाहनों के कुछ कल-पुर्जों पर डंपिंग रोधी शुल्क जारी रखने की समीक्षा शुरू की

नयी दिल्ली, 19 अगस्त वाणिज्य मंत्रालय ने चीन से आयातित वाहनों के कुछ कल-पुर्जों पर मौजूदा डंपिंग रोधी शुल्क जारी रखने की जरूरत को लेकर समीक्षा शुरू की है।

स्थानीय कंपनी भारत फोर्ज लि. ने ‘फ्रंट एक्सल बीम’ और ‘स्टीयरिंग नकल्ज’ पर शुल्क की समीक्षा को लेकर मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) के पास आवेदन दिया है। इन दोनो कल-पुर्जों का उपयोग भारी और मझोले वाणिज्यिक वाहनों में होता है।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

भारत फोर्ज ने चीन से आयातित इन कल-पुर्जों पर डंपिंग रोधी शुल्क जारी रखने का आग्रह किया है।

डीजीटीआर की अधिसूचना के अनुसार आवेदनकर्ता ने इन कल-पुर्जों के आगे भी चीन से डंपिंग जारी रहने की आशंका जतायी है। इससे घरेलू उद्योग को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

भारत ने 12 अप्रैल, 2010 को इन पर पांच साल के लिये डंपिंग रोधी शुल्क लगाया था। बाद में शुल्क को अक्टूबर, 2015 में पांच साल के लिये बढ़ा दिया गया।

अब इसकी मियाद 20 अक्टूबर, 2020 को समाप्त हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)