देश की खबरें | पूर्वोत्तर का विकास, समृद्धि हमेशा मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित अमित शाह ने मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना के लिये बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि पूर्वोत्तर का विकास एवं समृद्धि हमेशा ही उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,23 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित अमित शाह ने मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना के लिये बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि पूर्वोत्तर का विकास एवं समृद्धि हमेशा ही उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है।

शाह ने कहा कि यह परियोजना 2.8 लाख परिवारों से अधिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगी और मणिपुर में रोजगार के काफी संख्या में अवसर सृजित करेगी।

यह भी पढ़े | झारखंड विधानसभा सचिवालय के स्टाफ और मेंबर को डिसइंफेक्ट करने के लिए 27 जुलाई तक के किए बंद: 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को इस परियोजना की आधारशिला रखी।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास एवं समृद्धि हमेशा ही मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता रही है। अपनी अनवरत कोशिशों से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 3,054 करोड़ रुपये की लागत वाली मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी। मैं इस अभूतपूर्व परियोजना के लिये प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं। ’’

यह भी पढ़े | बिहार: नौकरी की सुरक्षा और वेतन को बढ़ाने को लेकर पटना AIIMS में करीब 400 नर्सिग स्टाफ हड़ताल पर, मरीजों की बढ़ी परेशानी.

उन्होंने कहा कि यह परियोजना ‘हर घर जल’ और समृद्ध पूर्वोत्तर के प्रति प्रधानमंत्री के संकल्प की एक और अभिव्यक्ति है।

मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी।

परियोजना का उद्देश्य ग्रेटर इंफाल योजना क्षेत्र में शेष घरों में पाइप के जरिए स्वच्छ जलापूर्ति करना और मणिपुर के सभी 16 जिलों में 2,80,756 घरों में जलापूर्ति करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\