EFL League One: एमबापे के गोल के बावजूद पीएसजी ने लिले को बराबरी पर रोका, जोनाथन डेविड ने मैच के आखिरी क्षणों में दागा गोल
पेरिस, 18 दिसंबर (एपी) पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) मैच में लिले के खिलाफ रविवार को ज्यादातर समय तक बढ़ने बनाने के बावजूद 1-1 की बराबरी से संतुष्ट होना पड़ा.
पेरिस, 18 दिसंबर: (एपी) पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) मैच में लिले के खिलाफ रविवार को ज्यादातर समय तक बढ़ने बनाने के बावजूद 1-1 की बराबरी से संतुष्ट होना पड़ा. काइलियान एमबापे ने मैच के 66वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर टीम को बढ़त दिला दी थी. मौजूदा सत्र में एमबापे का यह 16वां गोल था. यह भी पढ़ें: Premier League: मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल के बीच मैच 0-0 से ड्रा
कनाडा के स्ट्राइकर जोनाथन डेविड ने मैच के आखिरी क्षणों (90+4 मिनट) में गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया. इस ड्रा के बाद टीम 16 मैचों में 37 अंक के साथ तालिका में मजबूती से शीर्ष स्थान पर बनी हुई है.
इस सत्र में प्रभावी प्रदर्शन करने वाली ब्रेस्ट की टीम नैनटेस को 2-0 से हराने के बाद तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गयी. पिछले पांच मैचों में चार जीत दर्ज करने के बाद इस टीम ने लिले को गोल अंतर के आधार पर छठे स्थान पर धकेल दिया.
अन्य मैचों में मार्सिले ने कोच गेनारो गट्टूसो की देखरेख में अपना सुधार जारी रखते हुए घरेलू मैदान पर क्लेरमोंट को 2-1 से हराकर लीग में लगातार चौथी जीत हासिल की.
एपी आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

