देश की खबरें | प्रशासन के तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ कश्मीर में प्रदर्शन

श्रीनगर, छह फरवरी जम्मू कश्मीर में सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ आवामी आवाज़ पार्टी ने सोमवार को प्रदर्शन किया।

पार्टी के दर्जनों प्रदर्शनकारी प्रशासन के तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मैसुमा बाजार में जमा हुए। वे तख्तियां थामे हुए थे जिनमें लिखा था कि “ कृपया हमें शांति से जीने दें’ और “भारत इज़राइल नहीं है।’’

पार्टी के नेता नदीम अहमद ने कहा कि उपराज्यपाल के प्रशासन को तोड़फोड़ अभियान को रोकना चाहिए जो गरीब लोगों को बहुत बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है।

अहमद ने कहा, “ कल मेहजूर नगर में तोड़फोड़ अभियान से कौन प्रभावित हुआ? क्या वहां पर कोई अमीर या प्रभावशाली व्यक्ति था? वे गरीब लोग हैं। वे बुनियादी जरूरतों को मुश्किल से पूरा कर पाते हैं। ”

उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने अभियान पर पुन:विचार नहीं करती है तो परिणाम बहुत गंभीर होंगे।

अहमद ने कहा, “ क्या कश्मीर कश्मीरी लोगों के लिए नहीं है? आप कश्मीरियों को बेघर कर बाहरी लोगों को भूमि दे रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)