एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | डेमोक्रेटिक पार्टी ने आधिकारिक रूप से बाइडेन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक पार्टी के डिजिटल राष्ट्रीय सम्मेलन में पूरे देश के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुरजोर तरीके से पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन का समर्थन किया।

विदेश की खबरें | डेमोक्रेटिक पार्टी ने आधिकारिक रूप से बाइडेन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना

डेमोक्रेटिक पार्टी के डिजिटल राष्ट्रीय सम्मेलन में पूरे देश के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुरजोर तरीके से पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन का समर्थन किया।

डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा नामित किया जाना बाइडेन के लिए बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है, जो पहले भी दो बार पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने का प्रयास कर चुके थे।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: जो बिडेन औपचारिक रूप से बने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार.

हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उनका उम्मीदवार बनना तय था क्योंकि पार्टी प्राइमरी चुनावों में उन्होंने बढ़त बनाई थी और यह महज औपचारिकता थी। सम्मेलन के दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों ने उनका समर्थन किया। उनका मानना है कि बाइडेन के पास ट्रम्प द्वारा पैदा की गई अराजकता को ठीक करने के लिए अनुभव एवं ऊर्जा, दोनों है।

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पूर्व विदेशमंत्री जॉन कैरी, पूर्व रिपब्लकन विदेशमंत्री कॉलिन पॉवल इस दौरान मौजूद थे उन्होंने ‘ नेतृत्व मायने रखता ’ थीम का समर्थन किया। पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर भी 95 वर्ष की उम्र का होने के बावजूद सम्मेलन में दिखाई दिए।

यह भी पढ़े | Mali President Ibrahim Boubacar Keita Resigns: माली में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने दिया इस्तीफा, संसद को किया भंग.

क्लिंटन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं कि हम विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। खैर हम दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिकीकरण वाली एकमात्र अर्थव्यवस्था हैं और हमारी बेरोजगारी दर तिगुनी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज के वक्त में ओवल ऑफिस (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) को कमान केंद्र होना चाहिए न कि उथल-पुथल पैदा करने वाला। वहां अभी केवल अफरातफरी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).