विदिशा (मध्य प्रदेश), 30 अगस्त मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के एक गांव में भारी बारिश के कारण फसलों के नष्ट होने पर किसानों ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरों के साथ अनोखे तरीके से रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।
विदिशा जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर जाफरखेड़ी गांव में किसानों ने अपने खेतों में यह विरोध प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े | Tamil Nadu Extends Lockdown: तमिलनाडु में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM पलानीस्वामी ने किया ऐलान.
कांग्रेस नेता एवं किसान देवेंद्र सिंह राठौड़ ने यहां पत्रकारों को बताया कि भारी बारिश के कारण इस क्षेत्र में किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों ने खेतों में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरों के साथ विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.
राठौड़ ने मीडिया और लोगों से आग्रह किया कि वे किसानों के साथ ठीक उसी प्रकार से न्याय के लिए खड़े हों जैसे पूरा देश राजपूत के साथ न्याय के लिए खड़ा है।
एक अन्य किसान सुंदर सिंह ने कहा कि सुशांत के परिजनों की तरह हमारे परिवार वाले भी दुखी हैं।
शिवराज पिपरोदिया नामक किसान ने कहा कि जिस तरह सरकार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए प्रयास कर रही है, उसी तरह किसानों के लिए भी काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से मध्य प्रदेश में लाखों किसानों की फसल बर्बाद हो गई है।
वहीं, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) जी एस वर्मा ने बताया कि वर्तमान में बाढ़ से प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। फसलों को हुए नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा।
सं रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY