एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बृहस्पतिवार को दिल्ली में रही बिजली की मौसम की सर्वाधिक मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भीषण गर्मी के कारण बृहस्पतिवार की रात दिल्ली में इस मौसम की बिजली की सबसे उच्च मांग दर्ज की गयी। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात दिल्ली में बिजली की मांग 5,534 मेगावाट रही।

जरुरी जानकारी | बृहस्पतिवार को दिल्ली में रही बिजली की मौसम की सर्वाधिक मांग

नयी दिल्ली, 12 जून भीषण गर्मी के कारण बृहस्पतिवार की रात दिल्ली में इस मौसम की बिजली की सबसे उच्च मांग दर्ज की गयी। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात दिल्ली में बिजली की मांग 5,534 मेगावाट रही।

बीएसईएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि 26 मई को इस मौसम का पिछला उच्च स्तर 5,464 मेगावाट दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बारिश सहित मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली की बिजली की मांग में थोड़ी कमी आयी थी, लेकिन यह अब बढ़ते तापमान के साथ बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि बीएसईएस की बिजली वितरण कंपनियों बीआरपीएल और बीवाईपीएल ने सफलतापूर्वक 2,495 मेगावाट और 1,282 मेगावाट की उच्च मांग को पूरा किया। बिजली की कुल उच्च मांग 5,534 मेगावाट रही।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

उन्होंने कहा कि दिल्ली की बिजली की उच्च मांग बढ़ने लगी है। यह पिछले साल जुलाई के 7,409 मेगावाट के स्तर को पार कर 7,500 मेगावाट का स्तर छू सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).