नयी दिल्ली, 20 फरवरी ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन का हवाला देते हुए दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक माता-पिता ने कहा हैं कि वे राज्य सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले अपने बच्चों के भविष्य के बारे में आशावादी हैं।
सरकार ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का शिक्षा मॉडल हर दिन नई ऊंचाई को छू रहा है।
बयान में कहा गया है कि ब्रिटेन के ग्लासगो विश्वविद्यालय ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में सरकार और माता-पिता की भागीदारी की पहल पर एक प्रभावी अध्ययन के अपने अंतरिम निष्कर्ष जारी किए हैं।
बयान में कहा गया है, “अध्ययन के अनुसार, 90 प्रतिशत से अधिक अभिभावकों ने कहा कि वे दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आशान्वित हैं। कुल 90.51 प्रतिशत अभिभावकों ने माना कि दिल्ली सरकार के स्कूल अच्छा काम कर रहे हैं और 90.7 प्रतिशत ने माना कि स्कूलों में शिक्षक छात्रों की देखभाल करते हैं।”
इन अध्ययन को ग्लासगो विश्वविद्यालय ने सोमवार को आयोजित एक बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ साझा किया।
बयान में कहा गया है कि एडम स्मिथ बिजनेस स्कूल, ग्लासगो विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन में “माता-पिता संतुष्टि सूचकांक” के संदर्भ में समीक्षाधीन स्कूलों में चल रही दिल्ली सरकार की विभिन्न अभिभावक जुड़ाव पहल के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY