Delhi: वज़ीराबाद इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

उत्तर दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई : उत्तर दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान खिचड़ीपुर निवासी सनी (29) और उत्तर प्रदेश के लोनी में रहने वाले सचिन (27) के तौर पर हुई है. उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, वज़ीराबाद निवासी अरूण कुमार (38) का शव सोमवार को तिमारपुर के गांधी विहार में तारा चौक के पास मिला था.

उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे. मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रविवार शाम अपने दोस्त बोंधा के साथ था और इसके बाद से ही वह लापता था. कलसी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने और बोंधा से विस्तृत पूछताछ करने के बाद यह पता चला कि कुमार को आखिरी बार सनी और सचिन के साथ देखा गया था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ के दौरान उन्होंने कुमार की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में 10 दिनों के बाद फिर से खुला अन्नाद्रमुक का मुख्यालय

पुलिस के मुताबिक, अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल को सचिन के पास से जब्त किया गया है.

कलसी ने कहा, “ पूछताछ में सचिन ने बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले शराब पीने के दौरान उसका कुमार से झगड़ा हुआ था और उसके सिर पर मामूली चोट आई थी. इसके बाद से उसके मन में कुमार के प्रति द्वेष था और वह उससे बदला लेना चाहता था. उसने अपने एक साथी की मदद से कुमार की हत्या कर दी.” पुलिस के मुताबिक, वज़ीराबाद थाने में मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बेंगलुरु में युवती से धोखेबाजी: प्यार के जाल में फंसाकर किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा आरोपी गिरफ्तार

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड