देश की खबरें | गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास से पहले दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी किया परामर्श
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,16 जनवरी दिल्ली यातायात पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के मद्देनजर यातायात के व्यापक इंतजाम और प्रतिबंधों के बारे में शनिवार को एक परामर्श जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास 17 जनवरी से 21 जनवरी तक विजय चौक से लेकर राजपथ, इंडिया गेट को पार करते हुए ‘सी’ हेक्सागन तक होगा।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि राजपाथ पर परेड का निर्बाध पूर्वाभयास करने के लिए रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर पूर्वाभ्यास के दिनों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा कि विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक, राजपथ भी बंद रहेगा।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘यातायात व्यवस्था में बदलाव के चलते वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें और सड़क पर अनुशासन का पालन करें तथा विभिन्न चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस के कर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों से असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाने का अनुरोध किया जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)