दिल्ली वासियों के नहीं मिली उमस भरी गर्मी से राहत, अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में बुधवार को भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा और यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा और यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि सुबह यह 77 प्रतिशत था. मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत से 56 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया था.

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार आयानगर को छोड़कर दिल्ली के सभी मौसम केंद्रों पर दोपहर में 0.1 मिमी से 0.4 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई. आयानगर में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 2.9 मिमी बारिश हुई.

आईएमडी ने बृहस्पतिवार को सामान्यतः बादल छाए रहने तथा मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता