एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में जुलाई में 50 प्रतिशत कम रही वर्षा : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में जुलाई में अब तक सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन सप्ताहांत में ‘मध्यम’ वर्षा होने का अनुमान है, जिससे इस कमी की भरपाई होने की संभावना है।

देश की खबरें | दिल्ली में जुलाई में 50 प्रतिशत कम रही वर्षा : मौसम विभाग

नयी दिल्ली, 15 जुलाई मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में जुलाई में अब तक सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन सप्ताहांत में ‘मध्यम’ वर्षा होने का अनुमान है, जिससे इस कमी की भरपाई होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला ने जुलाई में अभी तक 44 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है, जो कि 88.3 मिमी के सामान्य से करीब 50 प्रतिशत कम है।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में 198 नए मामले पाए, 67 लोग हुए ठीक: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जुलाई में पालम और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने भी क्रमश: 24 और 43 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की है।

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया कि मानसून के हिमालय की गिरिपीठ की ओर चले जाने से पिछले कुछ दिन में दिल्ली में बारिश बहुत कम हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के इलाज को लेकर कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, प्लाज्मा डोनेट करने वालों को प्रोत्साहन के रूप में देगी 5000 रुपये.

फिलहाल मानसून दिल्ली के दक्षिण में है और 17 जुलाई से वह उत्तर की ओर बढ़ेगा जिससे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 17 से 20 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना है। उनका कहना है कि इस दौरान पारा 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, आज दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).