एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद दिल्ली पुलिस का एएसआई निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली में रविवार सुबह 45 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की पुलिस हिरासत में मौत के बाद दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया और दो कांस्टेबलों को जिला लाइन भेज दिया गया।

देश की खबरें | हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद दिल्ली पुलिस का एएसआई निलंबित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दक्षिण दिल्ली में रविवार सुबह 45 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की पुलिस हिरासत में मौत के बाद दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया और दो कांस्टेबलों को जिला लाइन भेज दिया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | भारत में वायु प्रदूषण पर डोनाल्‍ड के बयान पर अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अपनी नाकामियों पर उन्होंने लाख उठायी दीवार फिर भी दोस्त ने कहा इनकी हवा है खराब.

नजफगढ़ के रहने वाले धर्मबीर के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि हिरासत में बर्बरतापूर्वक मारपीट के कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, लोधी कॉलोनी थाने में बृहस्पतिवार को कार चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था। कार लोधी कॉलोनी से चोरी हुयी थी और इसकी जांच का जिम्मा एएसआई विजय को सौंपा गया था।

यह भी पढ़े | PM SVANidhi Scheme 2020: मोदी मंगलवार को ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ के उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों से करेंगे संवाद.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता लगा कि आरोपी एक ऑटो-रिक्शा से आए थे। पीड़ित का पुत्र उस ऑटो-रिक्शा का पंजीकृत मालिक है। धर्मबीर ने ऑटो किराए पर दिया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि धर्मबीर को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। धर्मबीर के खुलासे के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनमें से एक सतीश घटना के समय ऑटो चला रहा था। दूसरे व्यक्ति का नाम घेवर राम चौधरी है।

उन्होंने कहा कि धर्मबीर की भूमिका की जांच की जा रही थी। एएसआई विजय उनसे लोधी कॉलोनी थाने में पहली मंजिल पर एक कमरे में पूछताछ कर रहे थे।

ठाकुर के अनुसार बाद में एएसआई शौचालय गए और धर्मबीर को कमरे में छोड़ दिया। जब वह वापस लौटे तो वहां धर्मबीर नहीं मिला। उन्होंने पाया कि धर्मबीर थाना परिसर में जमीन पर पड़ा था।

पुलिस ने बताया कि धर्मबीर को तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान धर्मबीर की मौत हो गयी। इसके बाद धर्मबीर के परिवार को यह जानकारी दी गयी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "आगे की कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट को सूचित किया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और एएसआई विजय को निलंबित कर दिया गया है।" इसके अलावा दो कांस्टेबलों - राजेंद्र और संदीप को जिला लाइन भेज दिया गया है।

धर्मबीर के पुत्र सौरव कुमार (24) ने पीटीआई- से कहा पुलिस ने उनके पिता से 50,000 रुपये की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).