देश की खबरें | तबलीगी कार्यक्रम में शामिल होने पर 294 विदेशियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर करेगी दिल्ली पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच वीजा शर्तों का उल्लंघन कर यहां निजामुद्दीन में एक धार्मिक आयोजन में भाग लेने और धर्म के प्रचार-प्रसार की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 294 विदेशियों के खिलाफ 15 नए आरोपपत्र दायर करेगी।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली पुलिस देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच वीजा शर्तों का उल्लंघन कर यहां निजामुद्दीन में एक धार्मिक आयोजन में भाग लेने और धर्म के प्रचार-प्रसार की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 294 विदेशियों के खिलाफ 15 नए आरोपपत्र दायर करेगी।

पुलिस ने बुधवार को कहा कि मलेशिया, थाईलैंड, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और कई अफ्रीकी देशों समेत 14 देशों के 294 नागरिकों के खिलाफ साकेत की एक अदालत में आरोपपत्र दायर किए जाएंगे।

यह भी पढ़े | Forest Fire in Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में 4 दिनों से लगी आग, ट्विटर पर #SaveTheHimalyas कर रहा है ट्रेंड, लोग कर रहे हैं दुआ.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 82 विदेशियों के खिलाफ 20 आरोपपत्र दायर किए थे।

राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन इलाके में मार्च में तबलीगी जमात ने एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो बाद में देश में कोरोना वायरस का प्रमुख केंद्र बनकर सामने आया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: इनकम टैक्स कमिश्नर केशव सक्सेना ने घर पर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद.

इसमें भाग लेने वाले कुछ लोग बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में अपने गृह नगरों की यात्रा की थी।

केंद्र और राज्य सरकारों के उनकी पहचान के लिए ‘‘बड़ा अभियान’ चलाने के बाद देश में 25,500 से ज्यादा तबलीगी सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथक किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\