एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: आठ साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में कथित तौर पर एक नाबालिग बच्ची का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | दिल्ली: आठ साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 जुलाई उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में कथित तौर पर एक नाबालिग बच्ची का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से झारखंड में अब तक 645 पुलिसकर्मी पॉजिटिव: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि आरोपी सुदामा, नबी करीम क्षेत्र का निवासी है और सदर बाजार में ठेला खींचने का काम करता है।

पुलिस ने कहा कि घटना शुक्रवार रात को हुई जब आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर अपनी दादी के साथ सो रही थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में अजीबो- गरीब मामला, मास्क नहीं पहनने पर बकरी गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची को पास के एक स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के अनुसार जब बच्ची की दादी नींद से जागी और बच्ची को नहीं पाया तो परिवार के एक सदस्य को इसकी खबर दी।

हालांकि बच्ची घर वापस आ गई लेकिन अगले दिन उसके शरीर से खून बहने लगा जिसे देखकर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए और पुलिस को सूचना दी।

चूंकि पीड़िता केवल मराठी जानती थी इसलिए पुलिस ने उसकी बात समझने के लिए मराठी भाषी एक महिला की सहायता ली।

पीड़िता ने आपबीती सुनाई और आरोपी का हुलिया भी बताया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि सुदामा ने शराब के नशे में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं और पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).