नयी दिल्ली, 29 अगस्त कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गत 22 मार्च से बंद दिल्ली मेट्रो के परिचालन को सात सितम्बर से ‘‘क्रमबद्ध तरीके’’ से बहाल करने मंजूरी मिल गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि वह दिल्ली मेट्रो का संचालन सात सितंबर से चरणबद्ध रूप से शुरू किये जाने की अनुमति मिलने से ‘‘खुश’’ है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘अनलॉक-चार के तहत गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली मेट्रो सात सितम्बर से क्रमबद्ध तरीके से लोगों के लिए अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करेगी।’’
अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किए जाने के बाद मेट्रो की कार्य पद्धति और आम जनता द्वारा इसके इस्तेमाल के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.
वहीं नोएडा से प्राप्त सूचना के अनुसार, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया, ‘‘एक्वा लाइन पर सेवाएं केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरुप शुरू होंगी।’’
एक्वा लाइन भी 22 मार्च से बंद थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY