एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार को हो सकती है मानसून की आखिरी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश मानसून के मौसम की आखिरी बारिश हो सकती है।

देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार को हो सकती है मानसून की आखिरी बारिश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 सितम्बर मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश मानसून के मौसम की आखिरी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले दो सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। सफदरजंग वेधशाला में आठ सितम्बर को 1.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस महीने दिल्ली में केवल तीन दिन बारिश हुई है, जो कि 2016 के बाद सबसे कम है।

यह भी पढ़े | केरल: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ‘लाइफ मिशन’ परियोजना की जांच के दिए आदेश.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून के मौसम में दोबारा बारिश होने की बहुत कम संभावना है।’’

उन्होंने बताया कि मानसून 26 सितम्बर को राजस्थान से वापसी शुरू करेगा। इसके बाद सितम्बर के आखिरी सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लौटेगा।’’

यह भी पढ़े | Sharad Pawar IT Notice: शरद पवार को आयकर नोटिस भेजने का निर्देश चुनाव आयोग ने नहीं दिया, EC ने दी सफाई.

दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस परेशान करना जारी रखेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सितम्बर में अभी तक 80 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

सफदरजंग वेधशाला ने इस महीने सामान्य 104.2 मिमी वर्षा की तुलना में 20.9 मिमी बारिश दर्ज की है।

दिल्ली में अगस्त में 237 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो पिछले सात साल में इस महीने में हुई सर्वाधिक बारिश है।

राष्ट्रीय राजधानी में एक जून को मानसून की शुरुआत से अभी तक सामान्य 624.3 मिमी की तुलना में 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).