देश की खबरें | दिल्ली में ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है वायु गुणवत्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई तथा अगले दो दिन तक इसके इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई तथा अगले दो दिन तक इसके इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार और बुधवार को भी ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में बना रहेगा। उसने कहा कि तेज रफ्तार हवाएं प्रदूषक तत्वों को जमा नहीं होने दे रहीं।

यह भी पढ़े | उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के भतीजे के लापता होने पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित.

शहर में सोमवार सुबह दस बजे एक्यूआई 169 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है। रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 184 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

यह भी पढ़े | JEE Advanced Result 2020 Declared: IIT दिल्ली रिजल्ट घोषित, जेईई कट ऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in पर ऐसे करें चेक.

इससे पहले सफर ने कहा था कि हवा की गुणवत्ता के सोमवार को खराब होने की आशंका है।

सफर ने कहा था कि रविवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पड़ोसी सीमावर्ती क्षेत्रों में खेतों में पराली जलाने की घटना में वृद्धि देखी गई और लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली पर इसका मामूली असर पड़ सकता है।

विश्वविद्यालय अंतरिक्ष अनुसंधान संघ, नासा के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक पवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब के और जिलों में पराली जलाने की घटनाएं देखी गईं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी ऐसी घटनाएं दिखने लगी हैं।

इसके अलावा, दिल्ली में दर्ज न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है। सोमवार को यह सामान्य से तीन डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार तक न्यूनतम तापमान के गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

कम तापमान और हवा स्थिर होने से प्रदूषक तत्त्वों का संचय होता है, जो वायु गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट