नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में 24 घंटे काम करने वाले हेल्पडेस्क स्थापित किए जाएंगे ताकि कोरोना वायरस महामारी के बीच मरीजों को भर्ती कराने में आसानी हो सके।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | ईरान के बंदर अब्बास से 233 भारतीयों को लेकर भारत: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में एक आदेश रविवार को जारी किया गया था। इससे पहले कुछ खबरों में कहा गया था कि विभिन्न बीमारियों का इलाज करवाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि महामारी रोग अधिनियम, 1897 के नियमों के तहत कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते मास्क और पीपीई किट के साथ ऑक्सीमीटर की भी मांग बढ़ी.
ये हेल्पडेस्क 12 घंटे की दो शिफ्टों में काम करेंगे और दिल्ली सरकार के दो अधिकारी शामिल होंगे। रात में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल होंगे।
इन अस्पतालों में बाबू जगजीवन राम अस्पताल, आचार्य भिक्षु अस्पताल, बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल, चाचा नेहरू चिल्ड्रन अस्पताल, दीप चंद बंधु अस्पताल, डीडीयू अस्पताल आदि शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY