देश की खबरें | दिल्ली सरकार मौजूदा व्यवस्था में आरबीआई से ऋण नहीं ले सकती, केंद्र कर्ज लेकर हमें दे : सिसोदिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि मौजूदा व्यवस्था में दिल्ली सरकार राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से ऋण नहीं ले सकती।

जीएसटी परिषद की बैठक से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्यों को जीएसटी मुआवजा देने से इनकार कर दिया है और राज्यों से कोरोना वायरस की महमारी की वजह से राजस्व में आई कमी को पूरा करने के लिए आरबीआई से ऋण लेने को कहा है।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों से हिंदी साइनेज को हटाना चाहिए. हिंदी की जगह कन्नड़ और अंग्रेजी में होना चाहिए: कन्नड़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष टी नागभरण : 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिसोदिया ने कहा, ‘‘ हालांकि, शासन की मौजूदा मिश्रित प्रणाली के तहत दिल्ली सरकार आरबीआई से ऋण नहीं ले सकती। केंद्र को आरबीआई से ऋण लेकर दिल्ली सरकार को देना चाहिए।’’

सिसोदिया ने केंद्र पर चार साल पहले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू करते वक्त राज्यों से किए गए वादे को पूरा करने में भी असफल रहने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े | Bengaluru: बीजेपी MLC ए एच विश्वनाथ ने टीपू सुल्तान Tipu Sultan को बताया माटी पुत्र, पार्टी ने बयान से झाड़ा पल्ला.

उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र ने वादा किया था कि वह अगले पांच साल तक राज्यों को राजस्व में होने वाली कमी की 14 प्रतिशत की दर से भरपाई करेगा, लेकिन आज जीएसटी परिषद की बैठक में केंद्र ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि महामारी जैसी परिस्थितियों में मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है।’’

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के राजस्व में चालू वित्तवर्ष में 21 हजार करोड़ रुपये की कमी आने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)