देश की खबरें | दिल्ली अग्निशमनसेवा होटलों एवं रेस्तराओं के कर्मियों को अग्निशमन सुरक्षा उपायों पर देगी प्रशिक्षण
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 अगस्त कोरोना वायरस महामारी के बीच होटलों और रेस्तराओं के खुलने पर दिल्ली अग्निशमन सेवा राष्ट्रीय राजधानी के होटल कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपायों की जरूरत के बारे में जागरूक बनाने के वास्ते उनके लिए विशाल ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रशिक्षण सत्र सितंबर में शुरू होगा।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Extends Lockdown: तमिलनाडु में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM पलानीस्वामी ने किया ऐलान.

अधिकारियों के अनुसार वैसे तो यह संगोष्ठी सभी के लिए मुफ्त होगी लेकिन संबंधित होटलों और रेस्तराओं के कर्मियों को 1000 रूपये पंजीकरण शुल्क जमा कराना होगा।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ महामारी के चलते पिछले कुछ महीनों से बंद पड़े होटल और रेस्तरां अब खुल गये हैं,ऐसे में हम होटलों एवं रेस्तराओं के कर्मियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.

एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि लोगों को काफी घाटा उठाना पड़ा है क्योंकि होटल और रेस्तरां लंबे समय से बंद थे, लेकिन अब वे अपना कारोबार बहाल करने की ओर उन्मुख हैं। ऐसे में मालिकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि अग्निशमन प्रणाली उनके यहां ढंग से काम कर रही है या नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी इस प्रशिक्षण सत्र के बारे में दिल्ली के होटलों एवं रेस्तराओं के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत चल रही है।...’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)