Delhi: घर में पंखे से लटकता मिला डॉक्टर का शव

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में 35 वर्षीय डॉक्टर का शव उनके घर की छत से लटकता पाया गया. वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 2 मई : दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के मालवीय नगर में 35 वर्षीय डॉक्टर का शव उनके घर की छत से लटकता पाया गया. वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस थाने को शुक्रवार रात को सूचना मिली .

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर (Atul Kumar Thakur) ने कहा कि पुलिस मालवीय नगर में इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंची तो उसने एक व्यक्ति को साड़ी से बनाए गए फंदे से लटकता पाया. उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान विवेक राय के रूप में हुई जो पेशे से डॉक्टर थे. राय साकेत के मैक्स अस्पताल में कार्यरत थे और मालवीय नगर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे. यह भी पढ़ें : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक सरकार ने राज्य में साप्ताहिक बाजारों पर लगाया प्रतिबंध

पुलिस ने कहा कि कमरे की तलाशी लेने पर एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए थे. कथित तौर पर राय द्वारा लिखे गए इस पत्र में उन्होंने अपने सभी परिचितों के लिए शुभकामनाएं लिखीं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mother’s Day 2026: दिल्ली सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए लॉन्च की आफ्टरकेयर स्कीम, 18 साल के बाद भी मिलेगी पढ़ाई और नौकरी में मदद

Gold Rate Today, May 10, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में 22K और 24K गोल्ड के आज के ताजा भाव