नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि शहर में सभी कोविड अस्पतालों का हेल्पलाइन नंबर दिल्ली कोरोना मोबाइल ऐप में दिखने लगा है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को इसकी जानकारी दी गयी।
बयान में कहा गया है कि दिल्ली सरकार को लोगों से शिकायतें मिली थी कि ज्यादातर समय इन अस्पतालों के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क नहीं हो पाता है।
यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 1379 नए केस.
मामले का संज्ञान लेते हुए केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शहर में सभी कोविड अस्पतालों को हेल्पलाइन नंबर बनाने को कहा ।
बयान में कहा गया, ‘‘इन सभी अस्पतालों ने 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले हेल्पलाइन नंबर को सामने रखा है और दिल्ली कोरोना ऐप पर ये नंबर उपलब्ध हैं।’’
यह भी पढ़े | कोरोना काल में डायरिया, सरदर्द, उल्टी हो सकती है जानलेवा, इन बीमारियों से रहें सावधान.
बयान में कहा गया कि कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से जुड़े मामलों में इन अस्पतालों में संपर्क करना चाहता है तो वह ऐप से सीधे इन नंबरों पर फोन कर सकता है।
आप सरकार ने शहर के अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए बेड की उपलब्धता के बारे में सूचना मुहैया कराने के लिए पिछले महीने दिल्ली ‘कोरोना’ ऐप की शुरुआत की थी।
ऐप की शुरुआत के बाद सरकार ने अस्पतालों को ऐप पर निरंतर जानकारी अपडेट करने का भी आदेश दिया था। ऐप के माध्यम से दिल्ली के लोगों को संक्रमण का उपचार करने वाले पास के अस्पतालों के बारे में भी जानकारी मिलती है ।
बयान में कहा गया कि छह जुलाई तक दिल्ली में करीब 14,986 बेड हैं इसमें से 5196 पर मरीज हैं और 9817 बेड खाली हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY