एजेंसी न्यूज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से संक्रमित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर ही पृथक-वास में रह रहे हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से संक्रमित
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल Photo Credit : PTI)

नयी दिल्ली, 4 जनवरी : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर ही पृथक-वास में रह रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने उन सभी लोगों से जांच कराने और दूसरों से खुद को पृथक करने की अपील की, जो पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए हैं. यह भी पढ़ें : भारतीय नौसेना के 1971 युद्ध के पूर्व वाइस एडमिरल सरमा का निधन

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं. मामूली लक्षण हैं. घर पर ही पृथक-वास में रह रहा हूं. पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए लोग, कृपया खुद को दूसरों से दूर रखें और जांच कराएं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2022 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).