खेल की खबरें | दिल्ली कैपिटल्स के पास निश्चित तौर पर इस बार खिताब जीतने की क्षमता: अक्षर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रत्येक विभाग में अच्छी तैयार की है और उनका मानना है कि इस साल फ्रेंचाइजी के पास पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीतने की क्षमता है।
दुबई, 15 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रत्येक विभाग में अच्छी तैयार की है और उनका मानना है कि इस साल फ्रेंचाइजी के पास पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीतने की क्षमता है।
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन यूएई के तीन स्थलों दुबई, अबु धाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जाएगा।
यह भी पढ़े | Eng vs Aus, ODI Series 2020: जाम्पा स्मिथ को लेकर दिया बड़ा बयान.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट में प्रबल दावेदारों में शामिल होगी।
टीम में कई अच्छे खिलाड़ियों की मौजूदगी पर अक्षर ने कहा, ‘‘नए बदलाव के साथ मुझे लगता है कि टीम काफी अच्छी लग रही है। तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और आलराउंडरों की मौजूदगी में हमने सभी विभागों की तैयारी कर ली है और मुझे लगता है कि इस बार हम चैंपियन बन सकते हैं।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.
उन्होंने कहा, ‘‘नेट्स पर सभी सकारात्मक लग रहे हैं और हम सब फिट हैं।’’
छब्बीस साल के बायें हाथ के स्पिनर अक्षर ने कोरोना वायरस महामारी के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में ट्रेनिंग के अनुभव और चुनौतियों के बारे में बताया।
अक्षर ने कहा, ‘‘बेशक स्टेडियम में दर्शकों के नहीं होने से हमें खाली-खाली लगेगा। इसके अलावा लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से गेंदबाजों के लिए काफी अंतर पैदा होने वाला है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती अभ्यास सत्रों में मैं सतर्कता बरत रहा था कि गेंद पर लार या पसीने का इस्तेमाल नहीं करूं। इसलिए ये चुनौतियां हैं जिसके बारे में हमें चिंतित होने की जरूरत है।’’
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का लीग के दौरान प्रत्येक पांच दिन में परीक्षण होगा।
अक्षर ने कहा, ‘‘हमें थोड़ा बुरा लग रहा है कि हमें अपने दोस्तों के साथ मैचों का लुत्फ नहीं उठा सकते।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

