देश की खबरें | दिल्ली मंत्रिमंडल ने घर तक राशन पहुंचाने की योजना को दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने पात्र लाभार्थियों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना को मंगलवार को मंजूरी प्रदान की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए इस योजना को ‘‘बड़ा बदलाव लाने वाला’’ कदम करार दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दिल्ली सरकार ने पात्र लाभार्थियों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना को मंगलवार को मंजूरी प्रदान की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए इस योजना को ‘‘बड़ा बदलाव लाने वाला’’ कदम करार दिया।

उन्होंने कहा कि इस योजना को 'मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना' नाम दिया गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine By Oxford: ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके का भारत में होगा ट्रायल, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बनाएगी AZD1222 वैक्सीन.

योजना को दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। निविदा प्रक्रिया और अन्य अनिवार्यताएं पूरी किए जाने के बाद आगामी छह से सात महीने में इसे लागू किए जाने की उम्मीद है।

उन्होंने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस योजना के तहत स्वच्छ तरीके से पैक किए गए गेहूं, आटा, चावल और चीनी के थैले लोगों के घरों तक पहुंचाए जाएंगे। पीडीएस दुकान से राशन लेना वैकल्पिक होगा।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान: CBI ने चूरू एसएचओ खुदकुशी मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी से की पूछताछ.

केजरीवाल ने कहा कि घर तक राशन पहुंचाने की योजना लागू किए जाने के साथ ही दिल्ली में केंद्र की ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना भी लागू की जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजनीति में कदम रखने से पहले लोगों के राशन संबंधी अधिकार के लिए संघर्ष किया था और उन्हें राशन माफिया के हमलों का शिकार भी होना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\