दिल्ली हवाई अड्डा अक्टूबर में दुनिया का 10वां सबसे व्यस्त हवाईअड्डा: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और अक्टूबर में दुनिया के 10वें सबसे व्यस्त हवाईअड्डे के रूप में उभरा है।

Indira Gandhi International Airport

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और अक्टूबर में दुनिया के 10वें सबसे व्यस्त हवाईअड्डे के रूप में उभरा है. वैश्विक यात्रा से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने वाली संस्था ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (ओएजी) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

रिपोर्ट में कहा गया, ''दिल्ली का हवाईअड्डा कोविड-19 महामारी से पहले यानी अक्टूबर 2019 में 14वां सबसे व्यस्त हवाईअड्डा था." वहीं हार्ट्सफील्ड जैक्सन का अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अक्टूबर में सबसे व्यस्त हवाईअड्डा रहा है. इसके बाद दुबई और तोक्यो हनेडा हवाई अड्डा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. यह भी पढ़ें : कश्मीरी पंडितों की पीड़ा पर ‘श्वेत पत्र’ लाए सरकार : कांग्रेस

रिपोर्ट में छठे स्थान पर लंदन हीथ्रो हवाई अड्डा है. इसके बाद सातवें स्थान पर शिकागो ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नौवें स्थान पर है. ओएजी की रैंकिंग इस साल अक्टूबर और अक्टूबर 2019 में निर्धारित एयरलाइन क्षमता की तुलना के आधार पर जारी की गई है. दुनिया के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों को उनकी संयुक्त घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्षमता के आधार पर स्थान दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड