Delhi Shocker: 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, दो संदिग्ध पकड़े गए

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 19 वर्षीय युवक की आपसी विवाद के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लकी के तौर पर हुई है.

(Photo : AI)

नयी दिल्ली, 23 जनवरी : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 19 वर्षीय युवक की आपसी विवाद के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लकी के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार घटना बुधवार को हुई थी... लकी शाम के समय घायल अवस्था में घर लौटा, जिसके बाद उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी.

भाई ने बताया कि लकी ने बेहोश होने से पहले, आरोपी का नाम बताया था. पुलिस ने बताया कि परिजन लकी को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई के बयान और चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़ें : रांची में जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक लकी बेरोजगार था, कुछ दिन पहले आरोपी से उसकी कहासुनी हो गई थी. अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनकी उम्र करीब 18 साल है.’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Milestone: ईशान किशन ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\