देश की खबरें | बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से मॉनसून की वापसी में विलंब : आईएमडी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा। यह जानकारी रविवार को भारत मौमस विज्ञान विभाग ने दी।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है और नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है।

यह भी पढ़े | Delhi University Admissions 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से होगी शुरू.

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा इसकी वजह से उत्तर कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में 13 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘‘वर्तमान दबाव के चलते दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक वापसी के कम आसार हैं।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली की टीम ने मुंबई को दिया 163 रनों का लक्ष्य: 11 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना था।

देश में बारिश का मौसम एक जून से 30 सितम्बर तक होता है। इस वर्ष देश में लगातार दूसरे साल सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)