नयी दिल्ली, 30 जून रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को पनडुब्बी आईएनएस ‘शंकुश’ की मरम्मत के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के साथ 2,725 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।
‘शंकुश’ उप-सतह मारक (एसएसके) क्षमता श्रेणी की पनडुब्बी है।
मंत्रालय ने कहा कि आईएनएस शंकुश की मरम्मत के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई के साथ 2,725 करोड़ रुपये के अनुबंध पर 30 जून को हस्ताक्षर किए गए।
इसने कहा कि मरम्मत के बाद 2026 में पनडुब्बी प्रदान की जाएगी।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मरम्मत के बाद आईएनएस शंकुश युद्धक स्थिति में तैयार होगी और इसे भारतीय नौसेना के उन्नत लड़ाकू क्षमता वाले बेडे़ में शामिल किया जाएगा।
मंत्रालय ने कहा, "यह परियोजना भारत के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने के लिए रखरखाव, मरम्मत और कायाकल्प (एमआरओ) केंद्र के रूप में एमडीएल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY