विदेश की खबरें | दीपिका पादुकोण उन पसंदीदा लोगों में शुमार हैं, जिनके साथ मैंने काम किया: विन डीजल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लॉस एंजिलिस/मुंबई, 11 जून हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने कहा है कि वह एक बार फिर भारत की यात्रा करने को लेकर उत्सुक हैं।

डीजल 2017 में दीपिका पादुकोण अभिनीत अपनी फिल्म “एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ द ज़ेंडर केज” के प्रचार के सिलसिले में भारत आए थे। यह पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म थी।

डीजल ने ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी और दीपिका पादुकोण की तस्वीर साझा की और उन्हें अपनी पसंदीदा सह कलाकारों में से एक बताया।

डीजल (55) ने लिखा, “दीपिका पादुकोण उन पसंदीदा लोगों में शामिल हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। वह मुझे भारत लेकर आईं और मुझे यह बहुत अच्छा लगा...एक बार फिर आने को लेकर उत्सुक हूं।”

फिल्म “एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ द ज़ेंडर केज” में सेरेना अंगर की भूमिका निभाने वाली दीपिका ने डीजल की पोस्ट अपनी ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी पर साझा की।

साल 2017 में अपनी यात्रा के दौरान डीजल फिल्म के प्रीमियर से पहले एक विशेष संगीत कार्यक्रम में प्रशंसकों से मुखातिब हुए थे। उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ उनकी फिल्म “चेन्नई एक्सप्रेस” के गीत “लुंगी डांस” पर नृत्य भी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)