नयी दिल्ली, तीन सितंबर दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स ने पांच राज्यों में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को विभिन्न कृषि सेवाएं देने के लिए समुन्नति के साथ गठजोड़ किया है। समुन्नति एक कृषि मूल्यवर्द्धन श्रृंखला है।
गठजोड़ के तहत एफपीओ को फसल परामर्श, कृषि से जुड़ी विभिन्न जरूरतें और जरूरत के मुताबिक वित्त के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी से अगले तीन साल में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 150 एफपीओ के माध्यम से 70,000 से अधिक किसानों का सशक्तिकरण होने की उम्मीद है।
इसके लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं। दीपक फर्टिलाइजर्स फसल आधारित परामर्श और कृषि उपयोग की वस्तुएं इत्यादि उपलब्ध कराएगा। जबकि समुन्नति जरूरत के मुताबिक वित्त पोषण के विकल्प पेश करेगी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.
इस बारे में दीपक फर्टिलाइजर्स के फसल पोषण कारोबार अध्यक्ष महेश गिरधर ने कहा कि कंपनी अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली अनुषंगी स्मार्टकेम टेक्नोलॉजिस के माध्यम से एफपीओ के साथ काम कर रही है। अब कंपनी ने समुन्नति को जोड़ा है और उनमें से कुछ को डीलर भी बनाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY