जरुरी जानकारी | डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स आईपीओ को दूसरे दिन 8.99 गुना अभिदान मिला

नयी दिल्ली, 20 जून पाइपिंग सॉल्यूशंस प्रदाता डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पेशकश के दूसरे दिन 8.99 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 418 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री में 1,49,44,944 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 13,42,84,887 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 21.71 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 8.41 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) हिस्से को 16 प्रतिशत अभिदान मिला।

आईपीओ में 325 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए है। इसमें 45,82,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 193-203 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 125 करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक राशि जुटाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)