देश की खबरें | ओडिशा के देबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य ने गुफा भ्रमण 'पैकेज' शुरू किया

स‍ंबलपुर (ओडिशा), 28 फरवरी ओडिशा के संबलपुर जिले में देबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के अधिकारियों ने लोगों के लिए भीमामंडली में गुफा भ्रमण 'पैकेज’ भी शुरू किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हीराकुंड वन्यजीव प्रभाग (देबरीगढ़ अभयारण्य) के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अंशु प्रज्ञान दास ने बताया कि भीमामंडली चार से अधिक गुफाओं का समूह है, जो घने जंगल से घिरा है और इसमें प्राचीन चट्टानों पर नक्काशी और चित्रकारी की गई है।

देबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य से हीराकुंड बांध व संभलपुर होते हुए वाहन के जरिये दो घंटे में भीमामंडली पहुंचा जा सकता है। इसके बाद पर्यटकों को गुफाओं तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर की चढ़ाई करनी होती है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को एक नए पर्यटन सर्किट का उद्धाटन किया।

वन अधिकारी ने बताया कि नया पैकेज देबरीगढ़ से भीमामंडली तक है, जिसमें हीराकुंड बांध, भीमामंडली, समलेश्वरी मंदिर, संबलपुर चिड़ियाघर और वापस देबरीगढ़ तक आना शामिल है।

पिछले साल देबरीगढ़ में 70,000 पर्यटक आए, जिनमें से 50 प्रतिशत ओडिशा के बाहर से थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)