देश की खबरें | इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से बचाव कार्य मंगलवार को जारी रहा और इस दौरान चार साल के एक बच्चे और 60 साल की महिला को बचा लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से बचाव कार्य मंगलवार को जारी रहा और इस दौरान चार साल के एक बच्चे और 60 साल की महिला को बचा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से 170 किलोमीटर दूर महाड कस्बे में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई है और मंगलवार को मलबे से 12 और शवों को निकाला गया।

यह भी पढ़े | Pulwama Terror Attack: एनआईए के आरोपपत्र में जैश प्रमुख मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल रऊफ आरोपी.

उन्होंने बताया कि अब भी कम से कम तीन लोग लापता हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में बचाए गए बच्चे की 30 वर्षीय मां और दो बहन- एक सात साल की और एक दो साल की- शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Sonia Gandhi Virtual Meeting: सोनिया गांधी आज कांग्रेस शासित प्रदेशों के CM और पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगी वर्च्युल मीटिंग, GST और NEET, JEE परीक्षाओं पर भी होगी चर्चा.

उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के दौरान पत्थर लगने से घायल एक व्यक्ति की सोमवार रात को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं जिनमें से दो किशोर हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक नौ लोगों को मलबे से निकाला गया है जिनका इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को तारिक गार्डन के बिल्डर और आर्किटेक्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह इमारत सोमवार शाम को गिर गई थी।

बिल्डर फारुक काजी, सलाहकार बाहुबली धामने और आर्किटेक्ट गौरव शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now