देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 27 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 27 पहुंच गई। वहीं, 229 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 7,545 हो गए हैं।
भुवनेश्वर, दो जुलाई ओडिशा में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 27 पहुंच गई। वहीं, 229 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 7,545 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गंजम और अंगुल जिले में कोविड-19 अस्पतालों में 49 और 57 वर्षीय दो मरीजों की मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कोविड-19 के दो मरीजों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।’’
उन्होंने बताया कि ओडिशा में कोविड-19 से अब तक 27 लोगों की मौत हुई है। गंजम जिले में सबसे अधिक 15 लोगों की जान गई है। जबकि खुर्दा में पांच, कटक में चार और बरगढ़, पुरी और अंगुल में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
भुवनेश्वर में कोविड-19 से पहली मौत छह अप्रैल को हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 229 नए मामले सामने आए हैं, 193 मामले पृथक केन्द्रों में सामने आए हैं। वहीं, संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों का पता करने के बाद 36 अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
राज्य में अभी 2,157 लोग इलाजरत हैं, जबकि 5,353 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

